By : Manman Pandey
देवघर।
शिक्षा नीति 2020 को लेकर विरोध जारी है। इसी क्रम में मूलनिवासी संघ ने भी जमशेदपुर के साकची गोल चक्कर पर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार तरीके से विरोध दर्ज कराया।
संघ की ओर से बताया गया कि नई शिक्षा नीति से एससी/ एसटी और ओबीसी को कोई लाभ नहीं होगा। उन्होंने इसे एक साजिश बताया। वही संघ की ओर से अविलंब इस नीति को वापस लिए जाने की मांग की गई। साथ ही चेतावनी दिया गया कि अगर उनकी मांगों पर विचार नहीं की जाती है तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा।