
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना में चेन छिनतई को लेकर मामला दर्ज कराया गया। यह मामला नेताजी नगर कोलकाता निवासी राहुल चक्रवर्ती ने दर्ज कराया है।

मामले में करनीबाग निवासी सूरज कुमार को आरोपी बनाया है। कहा है कि पत्नी के साथ नौलखा मंदिर घूमने गये थे। घूम कर जब टोटो से वापस आ रहे थे उसी दौरान एक बाइक सवार बदमाश ने उनकी पत्नी के गले से चेन कि छिन ताई कर फरार हो गया। हो हल्ला सुनकर आसपास के लोग आये। लोगों ने बताया कि इस तरह का छिनतई को अंजाम करनीबाग निवासी सूरज कुमार देता है।

कुंडा पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी कि तलाश में जुट गई है।


