
Deoghar: मामला छह सितंबर का है। जब कुछ लड़कियां तपोवन पहाड़ पर फूल तोड़ रही थीं, तब वहां मौजूद दबंग लड़कों ने उनके साथ गंदी हरकत की। देवघर जिले के कुंडा थाना में इसको लेकर मामला दर्ज किया गया है। यह मामला बाराडीह तपोवन निवासी प्रमोद दास ने दर्ज कराया है।

आरोप है कि 06 सितंबर को गांव की लडकियां फुल तोड़ने के लिये तपोवन पहाड़ गयी थी। उसी दौरान गांव के कुछ दंबग लड़के जिसमें विरेन्द्र यादव, अमित यादव, पंकज कुमार दास, रघू मंडल सभी दल बनाकर लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करने लगे। उन्होंने कहा है कि लड़कियों के साथ छेड़खानी होता देख जब गांव के लोगों ने इसका विरोध किया तो लड़कों ने 30-40 और लड़कों को बुला लिया।

आरोप है कि उसके बाद सभी लड़के उसके घर पर तोड़फोड़ करने लगे। साथ ही सुचित दास के दुकान में घूस कर गल्ला से पांच हजार 300 रूपये निकाल लिया।
मामला दर्ज करने के बाद कुंडा पुलिस जांच में जुट गयी है।



