
Deoghar: देवघर पुलिस ने सोमवार की देर रात को शिवगंगा इलाके से पांच संदिग्ध को अवैध हथियार के साथ हिरासत में लिया है। सभी पुलिस नगर थाना में पुछताछ कर रही है।

सूत्रों ने बताया कि इन संदिग्धो के पास से एक हथियार वह लगभग डेढ़ दर्जन कारतूस बरामद किया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देवघर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की शिवगंगा इलाके में कुछ संदिग्ध युवक घूम रहे हैं। उक्त सूचना पर कई थाना पुलिस के सहयोग से शिवगंगा इलाके में छापेमारी की गयी। सूत्रों ने बताया कि छापेमारी के क्रम में पांच संदिग्ध को हिरसत में लिया गया। इनके पास से अवैध हथियार और गोली बरामद किया गया है।

हालांकि, इस बावत पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।


