
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना प्रभारी को सस्पेंड किए जाने की जानकारी मिल रही है। सूत्रों की माने तो जमीन की एक घेराबंदी के मामले में उन्हें सस्पेंड किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि कुंडा थाना के एक प्राइवेट ड्राइवर पर भी मामला दर्ज किया गया है। हालांकि इन दोनों मामले में पुलिस कुछ भी बताने से इनकार कर रही है।

सूत्रों की माने तो करीब एक सप्ताह पूर्व जमीन की घेराबंदी को लेकर गोलीबारी की घटना घटी थी। इस मामले को लेकर कुंडा थाना प्रभारी ने अनदेखी कर दिया था। पीड़ित के परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस के वरीय पदाधिकारी को दी। सूत्रों ने बताया कि उक्त जमीन की घेराबंदी कुंडा थाना प्रभारी और उसके प्राइवेट चालक के शह पर किया जा रहा था।
सूत्रों ने बताया कि मामले की जांच के बाद जहां कुंडा थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं थाना में प्राइवेट ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


