
Deoghar: देवघर जिले के साइबर थाना पुलिस ने विभिन्न थाना इलाके में छापेमारी कर सात साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर पुछताछ के बाद जेल भेज दिया। सभी अभियुक्तों के पास से जब्त मोबाइल में साइबर क्राइम के 16 लिंक मिले हैं जिसकी साइबर पुलिस जांच करने में जुटी है।

जेल गये आरोपी मिथलेश दास साइबर थाना कांड संख्या 17/20 में आरोपी रहा है। इन साइबर अपराधियों के पास से पुलिस ने 08 मोबाइल और 12 सिम बरामद किया है। सभी आरोपी फर्जी मोबाइल नंबर से फर्जी बैंक पदाधिकारी बनकर ग्राहकों को एटीएम बंद होने और उसे चालू कराने के लिये सिरिज कॉल करते थे और उपरांत उन्हें झांसे में लेकर ओटीपी प्राप्त कर ठगी करते थे।

ये आरोपी गये जेल
जेल गये साइबर आरोपितो में मिथलेश दास, गौतम दास ग्राम रूपाबाद, सिंकदर कुमार दास ग्राम लेड़वा, अजय कुमार दास साकिन गोनैय, मनोज महरा, झुनझुन कुमार दास ग्राम सरैता सभी थाना पथरौल, बिट्टू कुमार ग्राम समलापुर थाना सारठ पथरड्डा ओपी जिला देवघर के रहने वाले हैं।



