
Deoghar: देवघर से बड़ी खबर है। देवघर कोर्ट परिसर में गोलीबारी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार किसी मामले में गवाह देने आये बंदी पर गोली चलाई गयी है। युवक को चार गोली लगी है। गंभीर रूप से जख्मी हालत में युवक को देवघर सदर अस्पताल भेजा गया है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। घटनास्थल से चार खोखा बरामद हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


वहीं, गोलीबारी की घटना के बाद अधिवक्ताओं के बीच दहशत का माहौल है।

बताया जा रहा कि बंदी को पुलिस दानापुर से रिमांड पर लेकर आई थी।
(Disclaimer: गोलीबारी की घटना कोर्ट परिसर में नहीं बल्कि वकालत खाना परिसर के बाहर हुई थी।)


