
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के छत्तिसी इलाके में स्थित जेआईटीएम कंपनी में कार्यरत एक रसोईया की मौत संदिग्ध अवस्था में हो गयी। मृतक का नाम 42 वर्षीय सुभाष कुमार है जो उत्तरप्रदेश के गाजीयाबाद जिला के रहेसपुर का रहने वाला है।

घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना प्रभारी कुमार अभिषेक, एसआई सुमित लकड़ा सदलबल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया।

बताया जाता है कि जेआईटीएम कंपनी के द्वारा स्कील डेवलपमेंट का कार्य देवघर में किया जा रहा है। उक्त कार्यालय में ही मृतक खाना बनाने का कार्य करता था। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गयी है।


