
Deoghar: देवघर उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में महाशिवरात्री एवं शिवबारात के सफल संचालन को लेकर संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया।

इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि बाहर से आने वाले देवतुल्य श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर सुविधा मुहैया कराने हेतु हम सभी को मिलकर पूरे तत्परता के कार्य करने की आवश्यकता है, ताकि सभी के जन सहयोग से सुरक्षित जलार्पण के साथ श्रद्धालुओं को बाबा नगरी में एक सुखद अनुभूति दी जा सके।

आगे उन्होंने शिवबारात को लेकर रुटलाइन में किए जाने वाले विभिन्न कार्यों के अलावा विधि व्यवस्था व सुरक्षात्मक उपायों को लेकर संबंधित अधिकारियों व कार्यपालक अभियंता को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया।
इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने विधि व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था व यातायात व्यवस्था के साथ हीं श्रद्धालुओं के सुगम जलार्पण, पूजा-अर्चना एवं शिवबारात के दौरान रूटलाईन में किये जाने वाले विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए सभी कार्यों को तय समय के अनुरूप पूर्ण करने का निदेश संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को दिया।
उपायुक्त ने बाबा मंदिर व उसके आस पास के क्षेत्रों के अलावा शिवबारात रूटलाईन में व्यवस्थओं को और भी बेहतर करने के उदेश्य से मंदिर प्रांगण व आस पास के क्षेत्रों में बिजली व लाईटिंग पेयजल, शौचालय, सड़क, स्लैब, बेरिकेड्स, स्वास्थ्य, अतिक्रमण, साफ-सफाई व अग्निशमन व्यवस्था के अलावा श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा हेतु आपसी समन्वय के साथ बेहतर कार्य करने का निदेश दिया।
साथ ही विद्युत आपूर्ति और बिजली के पोल या ट्रांसफार्मर को सुरक्षात्मक तरीके से बैरिकेड या इंसुलेटेड करने का निर्देश संबंधित कार्यपालक अभियंता को दिया। आगे उपायुक्त ने कार्यपालक अभियन्ता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल को महाशिवरात्रि के अवसर पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ 22 मंदिरों, शिव बारात रूट लाईन एवं मंदिर के आस-पास बिजली व्यवस्था को पूरी तरह से सुदृढ़ करने का निर्देश दिया।
साथ ही स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से उपायुक्त ने सिविल सर्जन को बाबा मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र, सदर अस्पताल के साथ साथ अतरिक्त एम्बुलेंस, क्यूआरटी टीम, चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की प्रतिनियुक्ति का निर्देश दिया।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे डीएफओ अभिषेक भूषण, उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, नगर आयुक्त रोहित कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता हीरा कुमार, सिविल सर्जन, जिला नजारत उपसमाहर्ता शैलश प्रियदर्शी, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, हेडक्वार्टर डीएसपी, जिला खेल पदाधिकरी संतोष कुमार, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, कार्यपालक अभियंता विद्युत विभाग, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, अग्निशमन पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, डीएमएफटी की टीम, एजेंसी के सदस्य व संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थे।



