
Deoghar: बागेश्वर धाम बाबा धीरेंद्र शास्त्री 15 मार्च को देवघर आ रहे हैं। इस बात की जानकारी गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने प्रेस वार्ता कर दी।

सांसद डॉ. दुबे ने बताया कि बाबा धीरेंद्र शास्त्री देवघर कॉलेज मैदान में 15 मार्च को दोपहर एक से चार बजे तक देवघर कॉलेज मैदान में आध्यात्मिक प्रवचन करेंगे।

कार्यक्रम में कोई आम कोई खास नहीं, देवघर व आसपास के जो लोग भी शामिल होने आएंगे सभी के लिये बैठने की व्यवस्था की गई है। सांसद ने बताया कि 5 हजार कार्यकर्ता व्यवस्था में रहेंगे, उनके अलावा सिर्फ मीडिया को पास दिया जाएगा। कार्यक्रम में पहले आने वालों को मिलेगी जगह, कोई नहीं होगा खास या आम। सांसद ने कार्यक्रम में आने वाले तमाम लोगों से आग्रह किया है कि अनुशासित तरीके से बाबा धीरेंद्र का प्रवचन सुनने आएं और अनुशासित तरीके से जाएं।
वहीं, बाबा धीरेंद्र शास्त्री के बाबा मंदिर जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि देवघर आने वाला हर शिव भक्त बाबा बैद्यनाथ के दरबार जाता ही है। अब वो किस समय बाबा मंदिर जाएंगे इसकी जानकारी नहीं है।


