
Deoghar Crime News: देवघर नगर थाना क्षेत्र के सत्संग ओवर ब्रिज पर शनिवार शाम तकरीबन 8 बजे शाम को अज्ञात पांच युवक ने पिस्टल से वार कर देवीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी 35 वर्षीय पूरण कुमार सिंह एवं उसकी पत्नी गुड़िया देवी से 1.10 लाख नकदी व अपाचे बाइक छीन लिया।
लगातार चिल्लाने के बाद भी किसी ने मदद नहीं की

वहीं इस घटना में पति-पत्नी घायल हो गया है। घटना का शिकार घटनास्थल पर चिल्लाते रहे लेकिन किसी भी लोगों ने उसे मदद नहीं की। सभी अपराधी आराम से अपाचे व नकदी लेकर फरार हो गया।
पुलिस जुटी तफ़्तीश में

घटना का शिकार पति-पत्नी पैदल होते हुए नगर थाना पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की परंतु अपराधी के बारे में किसी प्रकार की जानकारी हाथ नहीं लगा।
फिलहाल दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया । घटना का शिकार युवक ने बताया कि वह नकदी रुपया लेकर मेसी ट्रेक्टर शोरूम जसीडीह जा रहा था।


