
Deoghar News : हादसे में घायल एक अज्ञात कांवरिया श्रद्धालु की बुधवार देर रात मौत हो गई।

घायल अवस्था में उसे बाबा मंदिर स्वास्थ्य शिविर से एंबुलेंस के माध्यम से इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया था।

अस्पताल में डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम के बाद पहचान के लिए शव को 72 घंटे तक पोस्टमार्टम हाउस में प्रिजर्व कर रखा गया है।
पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है।



