Deoghar : देवघर रिखिया थाना इलाके के रामपुर मोहल्ला में जमीन विवाद में हुए मारपीट एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम नीरज दास है जो रामपुर मोहल्ला का ही रहने वाला है।

उसे इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में उसने रिखिया थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है। कहा है कि वह अपने जमीन पर मकान बनाने के लिये नीव खुदवाने का कार्य करा रहा था।

उसी क्रम में प्रीतम दास, प्रमोद दास, अनिता देवी तीनों रामपुर निवासी गाली- गलौज करते हुए वहां पहुंचे। जब उसने विरोध किया तो तीनों मिलकर रड एवं कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
हो हल्ला सूनकर आसपास के लोग जुटे तब उसे बचाया गया। इधर रिखिया पुलिस शिकायत लेकर छानबीन में जुट गयी है।



