
Deoghar: जसीडीह चकाई मुख्य मार्ग पर माधोपुर के पास शुक्रवार की शाम को सड़क हादसे में जसीडीह थाना क्षेत्र के खोरीपानन निवासी 23 वर्षीय मनोज दास की मौत हो गई। पुलिस वाहन द्वारा उसे रात को देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। उपरांत पुलिस को उसके पॉकेट से मोबाइल मिला।

उसके बाद उसकी पहचान कर पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। तब जाकर परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। मृत्यु कि जानकारी मिलते ही उसकी पत्नी और मां का रो रो कर बुरा हाल है।

उन्होंने बताया कि मनोज चकाई थाना क्षेत्र स्थित कोड़ानए गावं अपने मामा घर गया था। बाइक से वह वापस घर लौट रहा था। इस दौरान माधोपुर के पास किसी अज्ञात वाहन के द्वारा उसके बाइक में धक्का मार दिया गया।
घटना में हुआ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां देखने के बाद डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।


