
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना इलाके के जियापानी के पास अज्ञात वाहन के धक्के से टोटो सवार पति- पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पत्नी की गंभीर हालत देखते हुए इलाज के लिये भर्ती कर दिया गया है।

घायल का नाम मंजू देवी और और उसका पति खुबलाल सिंह शामिल है। जो सुथनीया गावं के रहने वाले हैं। खुबलाल ने बताया कि वह टोटो चलाने का कार्य करता है। बुधवार को पत्नी को टोटो में बैठाकर मोहनपुर हाट जा रहा था। उसी दौरान जियापानी के पास एक अज्ञात वाहन ने टोटो में पीछे से धक्का मार दिया और फरार हो गया।

इस घटना में टोटो सड़क किनारे पलट गया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये। आसपास के लोगों की मदद से परिजनों को घटना की सूचना दी गयी। उपरांत परिजन घटनास्थल पहुंचे और दोनों को इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया।



