
Ranchi : झारखंड सरकार ने दो आइएएस अधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन किया है। अपर मुख्य सचिव ऊर्जा विभाग रांची अविनाश कुमार को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव झारखंड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

मुख्यमंत्री के सचिव झारखंड के पद पर पदस्थापित अरवा राजकमल को अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ सचिव गृह कार्य आपदा प्रबंधन विभाग रांची का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इस संबंध में कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।



