
Deoghar: देवघर के बैद्यनाथधाम स्टेशन रोड स्थित शनि मंदिर में 2 साल के बाद बड़े ही भव्य तरीके से शनि देव की वार्षिक पूजा का आयोजन 25 जून को किया जाएगा। कोरोना काल के कारण 2 साल लगातार बड़े ही सादगी के साथ वार्षिक पूजा का आयोजन किया गया, लेकिन इस बार इसकी भव्यता देखने लायक होगी।

शनि मंदिर के प्रधान पुरोहित उत्तम कुमार ठाकुर ने बताया कि कोरोना से पहले की तरह इस साल भी वार्षिक पूजा का भव्य आयोजन होगा। जिसमें छप्पन भोग शनि देव को अर्पित किया जाएगा और श्रद्धालुओं के बीच 51 कियूंटल महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। इसके अलावा इस कार्यक्रम को और भव्य बनाने के लिए शाम 6 बजे से कोलकता के कलाकारो द्वारा भजन जागरण का आयोजन भी स्टेशन रोड में किया जाएगा।

शनिदेव के भक्तों के लिए सूचना भी जारी की गई है कि वह शनि देव के वार्षिक पूजा के लिए अपना सहयोग राशि मंदिर कार्यालय में जमा करा सकते हैं। प्रधान पुरोहित उत्तम कुमार ठाकुर ने कहा कि इस बार का आयोजन काफी भव्य होगा और इस बार का आयोजन पिछले 2 साल के कमियों को पूरा करेगा।
वार्षिक पूजा में भगवान शनि देव की विशेष श्रृंगार पूजा, छप्पन भोग का अर्पण और भव्य भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। वार्षिक पूजा के अवसर पर मंदिर और आसपास के क्षेत्र की भव्य साज-सज्जा की जाएगी।


