
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र स्थित बजरंगी चौक के समीप शुक्रवार दोपहर एसबीआइ बाजार ब्रांच शाखा के सामने दो बदमाशों ने 16 हजार रुपये छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है।

घटना के संबंध में कुंडा थाना क्षेत्र के गौरीपुर निवासी किराना दुकानदार नितिश कुमार ने बताया कि खाते से रकम की निकासी करने बाजार ब्रांच गया था। यहां उसने गेट मिस्त्री को देने के लिए 16 हजार रुपये की निकासी की। निकासी करने के बाद वह बैंक से बाहर निकला। उसी दौरान दो अन्य व्यक्ति भी उसके पीछे-पीछे बैंक से बाहर निकले। उसमें एक व्यक्ति ने उससे लिखने के लिए कलम मांगा और दूसरा व्यक्ति ने पीछे से हथियार सटा दिया। फिर उसके पाकेट से बैंक से निकाले गए रकम को छीन लिया। इसके बाद दोनों फरार हो गए।

घटना की सूचना नगर थाना की पुलिस को दे दी गई है।


