
Deoghar: अलग-अलग सड़क हादसे में घायल हुए दो व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दुमका जिला के सरैयाहाट थाना क्षेत्र के खड़को गांव निवासी प्रमोद मंडल और रिखिया थाना क्षेत्र के प्रमोद कुमार दास के नाम शामिल हैं।

सरैयाहाट निवासी प्रमोद मंडल के परिजनों ने बताया कि वह खेत पर काम करने गया था। काम करने के बाद वह वापस लौट रहा था इस दौरान अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया। इस घटना में हुआ गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां देखने के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने इलाज के बाद भर्ती कर दिया है।

वहीं दूसरे घायल रिखिया निवासी प्रमोद कुमार दास के परिजनों ने बताया कि वह अपने बाइक से कम से कहीं जा रहा था। इस दौरान जसीडीह थाना क्षेत्र के बसमंडीह गावं के पास अज्ञात वाहन ने उसे धक्का मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
स्थानीय लोगों की मदद से उसे 108 नंबर की एंबुलेंस से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के बाद उसे भर्ती कर दिया गया है। इसकी जानकारी अस्पताल प्रबंधन द्वारा स्थानीय थाना पुलिस को दे दी गई है।


