
तिरुपति

आंध्र प्रदेश में एक हॉस्पिटल के ICU वार्ड में ऑक्सीजन की सप्लाई रुकने से 11 मरीजों की मौत हो गई। यह घटना सोमवार रात तिरुपति के रुइया गवर्नमेंट हॉस्पिटल में हुई। मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने घटना पर दुख जताते हुए मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

पूरे देश में कोरोना वायरस का कहर जारी है. वही ऑक्सीजन की कमी मरीजों के लिए जानलेवा साबित हो रही है. ताजा मामला आंध्र प्रदेश के तिरुपति का है, जहां रुइया अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण 11 मरीजों ने दम तोड़ दिया. अस्पताल प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक ऑक्सीजन टैंकर आना था लेकिन देरी कारण कारण 11 मरीजों की जान चली गई.
ऑक्सीजन आने में हुई देरीः
गौरतलब है कि अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी थी. एक टैंकर ऑक्सीजन लेकर अस्पताल पहुंचने वाला था, लेकिन वो समय पर नहीं पहुंच पाया, जिसके कारण ऑक्सीजन सपोर्ट पर रहे 11 मरीजों ने दम तोड़ दिया. जिला प्रशासन ने भी 11 मरीजों के मौत की पुष्टी कर दी है. वहीं, आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने इस घटना पर दुख जताया है.
अस्पताल में वेंटिलेटर पर है कई मरीज
रुइया अस्पताल की सुपरिटेंडेंट डॉ. भारती ने बताया कि इस कोविड हॉस्पीटल में करीब 7 सौ मरीजों का इलाज चल रहा है. जिसमें से 135 मरीज वेंटिलेटर पर ऑक्सीजन के सहारे पर हैं. जिसमें कई मरीजों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है.
सीएम ने दिए जांच के आदेश
प्रदेश के रुइया अस्पताल में 11 मरीजों की मौत से अस्पताल के साथ-साथ जिला प्रशासन हिल गया है. घटना के बाद चित्तूर के जिला कलेक्टर, ज्वॉइंट कलेक्टर समेत कई अधिकारियों ने अस्पताल का दौर किया. इधर, राज्य के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री अल्ला नानी ने रुइया अस्पताल के हालात की जानकारी ली. प्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी ने पूरी घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं.


