
Deoghar : देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के अररिया गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों में नीरज मंडल, लखन मंडल और सूरज मंडल शामिल हैं। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया।

घायल नीरज मंडल ने बताया कि वह अपनी जमीन गिरने के लिए गया था। इसी दौरान अचानक एक दर्जन से अधिक अज्ञात लोग हरवे-हथियार के साथ जमीन पर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट की घटना में नीरज मंडल, लखन मंडल और सूरज मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल में ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने घायलों का इलाज किया और उन्हें छुट्टी दे दी गई।
घटना की जानकारी कुंडा थाना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।



