
Deoghar Big Breaking: देवघर से बड़ी खबर है। देवघर के सिंघवा मोहल्ला में डबल मर्डर से मोहल्ले में सनसनी फैल गई है। ईंट से कूच- कूच कर आरोपी ने पति-पत्नी को मौत के घाट उतारा है। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। घटना सोमवार देर रात की है।

बासमती देवी और अनुज बरनवाल की हत्या करने के बाद आरोपी घर के बॉक्स में ही छिप गया है। जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है। हालांकि हत्या का कारण अभीतक स्पष्ट नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक चोरी के उद्देश्य से आरोपी घर में घुसा था। लेकिन, सफल नहीं होने पर कर दोनों की हत्या कर दी।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही देवघर नगर थाना प्रभारी, जसीडीह थाना प्रभारी और मोहनपुर थाना प्रभारी घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस पूरे मामले को लेकर छानबीन कर रही है।
बता दें कि देवघर के बड़ी मस्जिद के पास सड़क किनारे गुमटी में पान चाय विक्रेता था मृतक अनुज बरनवाल, जबकि सिंघवा में अपने घर पर ही छोटे मनिहारी की दुकान चलती थी मृतिका बासमती देवी।


