Deoghar: सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति की मौत इलाज के क्रम में सदर अस्पताल में हो गयी। मृतक का नाम 45 वर्षीय बबलू टूडू है। मृतक बिहार के बांका जिले के कटोरिया थाना क्षेत्र के धानबरण का रहने वाला है।
जानकारी मिलते ही सदर अस्पताल स्थित बैद्यनाथ धाम पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस को दिये बयान में मृतक की पत्नी मिरू मुर्मू ने कहा है कि उसके छोटे- छोटे बच्चे हैं। पति गावं में ही एक छोटा सा दूकान चलाता था। उसी दुकान से वह परिवार का भरण पोषण करता था। 17 फरवरी को उसका पति बाइक से कटोरिया बाजार दुकान का सामान लाने गया था। शाम को वह सामान लेकर वापस लौट रहा था। उसी दौरान कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग पर सिकपुरा मैदान के पास एक अज्ञात वाहन चालक ने लापरवाही और तेजगति से वाहन चलाते हुए पति के बाइक में धक्का मारकर भाग गया।
इस घटना में उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगिरों के द्वारा इसकी सूचना फोन पर घर वालों को दिया। जानकारी मिलते ही सभी लोग घटनास्थल पहुंचे और उसे वाहन से इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के क्रम में देर रात को मौत हो गयी।