
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के पुरनदाहा तालाब के पास गुरूवार की देर शाम को एक मॉल के स्टाफ से मोबाइल की छिनतई कर ली गयी। इसे लेकर पुरनदाहा निवासी शंभू पांडेय ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है।

बताया जाता है कि वह देर शाम को ड्यूटी से वापस घर जा रहा था। उसी दौरान स्पेलंडर बाइक पर सवार दो बादमाशों ने उसके हाथ से मोबइल छिन कर फरार हो गया।

शिकायत मिलने के बाद नगर पुलिस मामले में जांच में जुटी गयी है।


