देवघर।
देवघर जिला अंतर्गत पांच और कोरोना पॉजिटिव मिलने की पुष्टि हुई ।
सभी मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। देवघर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नैंसी सहाय द्वारा जानकारी दी गई कि सारठ प्रखंड अंतर्गत 03 व सारवां प्रखंड अन्तर्ग 02 प्रवासी श्रमिकों में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की जानकारी के बाद उक्त सभी लोगों को बेहतर ईलाज के लिए क्वारंटाइन सेंटर से माँ ललिता हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जा रहा है।
वर्तमान में रिपोर्ट के आने बाद अब तक कोरोना से संबंधित कोई भी प्राथमिक लक्षण इन सभी मरीजों में नही दिखा हैं। साथ ही वर्तमान समय में मरीज की स्थिति बिल्कुल स्थिर बनी हुई है।
डीसी ने सभी से आग्रह किया है कि अफवाहों पर न ध्यान देते हुए जिला प्रशासन की मदद करें।
जानकारी हो कि रविवार को भी देवघर जिले के सारठ प्रखंड से 11 कोरोना मरीज़ मिलने की पुष्टि हुई थी। सभी को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। कल और आज मिले सभी 16 मरीज़ प्रवासी मज़दूर हैं।