
Deoghar: जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के हाथिपहाड़ बंधा मोहल्ले में जेल में बंद कैदी मौसम यादव के घर को ध्वस्त करने एवं उसके परिजन के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो संदिग्ध को हिरासत में लिया है। पुलिस दोनों से पुछताछ करने में जुटी है।

हिरासत में लिया गया एक संदिग्ध बिलासी शिवपुरी और दूसरा बैजनाथपुर का रहने वाला बताया जाता है। दोनों को पुलिस ने रविवार की देर रात को गुप्त सूचना पर हिरासत में लिया है।

बताते चलें कि मौसम यादव की मां सत्या देवी ने कुंडा थाना में जेल में बंद बाबा परिहस्त के गुर्गों द्वारा घर ढ़ाह देने के साथ – साथ मारपीट के आरोप में मामला दर्ज कराया था। इस मामले में कई को लोगों को नामजद आरोपी बनाया था। मामला दर्ज करने के बाद से ही पुलिस इस घटना में शामिल आरोपियों को दबोचने के लिये छापेमारी में जुटी है।



