
Deoghar: रविवार की शाम को जसीडीह थाना इलाके के आसाम रोड चकाई मोड़ के पास अज्ञात कुछ लोगों ने दुकानदार के साथ मारपीट कर दिया। इस घटना में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायल लहू लुहान अवस्था में घटना के बाद सीधे एसपी कार्यालय पहुंच गए। जहां से दोनों को पुलिस पीसीआर वाहन से इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक के द्वारा इलाज कर वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। घायलों में पप्पू झा और सुरेंद्र झा के नाम शामिल हैं। घटना की बावत घायल ने बताया कि शनिवार को टेंपो स्टैंड में अध्यक्ष का चुनाव हुआ था। चुनाव में हारे अध्यक्ष पद का उम्मीदवार बाजार आया और गाली गलौज एवं धक्का मुक्की किया। इसके बाद इसकी शिकायत थाने में देकर वापस दुकान आ गया और अचानक शाम को दुबारा वह अपने साथियों के साथ दुकान पर पहुंचा और मारपीट शुरू कर दिया।

इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपरांत किसी तरह बच बचाकर सीधे एसपी कार्यालय पहुंच गया। जहां पर अपनी शिकायत एसपी को सुनाया। एसपी ने तुरंत पीसीआर वाहन की मदद से इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेजा। इधर जसीडीह पुलिस घटना के बाद मामले कि जांच में जुट गई है।


