spot_img
spot_img

Weather Update: Jharkhand में फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, नौ से इन जगहों पर बारिश के आसार

झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज (weather patterns) बिगड़ेगा। बुधवार से मौसम में बदलाव दिखेगा। दो दिनों तक बारिश के आसार हैं।

Ranchi: झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज (weather patterns) बिगड़ेगा। बुधवार से मौसम में बदलाव दिखेगा। दो दिनों तक बारिश के आसार हैं। इसके बाद मौसम साफ हो जायेगा। नौ फरवरी और 10 फरवरी को झारखंड के कई जिलों (उत्तरी और मध्यम भाग) में बारिश हो सकती है। यहां हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। मौसम 11 फरवरी से फिर शुष्क हो जायेगा।

बताया जा रहा है कि नौ फरवरी से झारखंड की ओर बादल आयेंगे। मंगलवार रात में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। झारखंड में ठंड का असर जारी है। राजधानी रांची का तापमान पिछले दो दिनों के मुकाबले फिर गिरा है। सोमवार को राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

झारखंड में करीब-करीब सभी स्थानों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे ही रहा। केवल चाईबासा और जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। सबसे कम तापमान गढ़वा का सात डिग्री सेल्सियस रहा। इस बीच एक बार फिर झारखंड में बारिश के आसार हैं। दो दिनों तक बारिश के बाद मौसम साफ हो जायेगा।

रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि नौ फरवरी और 10 फरवरी को झारखंड के कई जिलों (उत्तरी और मध्यम भाग) में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। 11 फरवरी से मौसम फिर शुष्क हो जायेगा। नौ फरवरी से झारखंड की ओर बादल आयेंगे। मौसम में बदलाव देर शाम से हो सकता है और रात में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!