
Deoghar News : भारत विकास परिषद, देवघर शाखा द्वारा आयोजित श्रावणी निःशुल्क सेवा शिविर का शुभारंभ आज संध्या 5:00 बजे नेहरू पार्क गेट के समीप अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट के सौजन्य से अत्यंत श्रद्धा एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

शिविर का उद्घाटन देवघर पधारे श्रद्धालु कंवरिया देवांगन बम, परिषद के संरक्षक अरुण गुटगुटिया, पूर्व अध्यक्ष आलोक कुमार मल्लिक, वर्तमान अध्यक्ष कंचन मूर्ति साह, पंडा धर्म रक्षिणी सभा के उपाध्यक्ष संजय मिश्र, संस्कार प्रमुख राम सेवक सिंह गुंजन, तथा परिषद के पूर्व पदाधिकारियों एवं कांवरिया बंधुओं के संयुक्त कर-कमलों द्वारा फीता काटकर एवं पाँच नारियल फोड़कर किया गया।

उद्घाटन उपरांत भारत विकास परिषद के आदर्श पुरुष स्वामी विवेकानंद एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात उपस्थित कांवरिया बंधुओं तथा मार्ग से गुजर रहे श्रद्धालुओं के बीच लड्डू, फल एवं मिठाइयों का वितरण किया गया।

ज्ञातव्य है कि भारत विकास परिषद, देवघर शाखा विगत छह वर्षों से निरंतर श्रावणी मास में निःशुल्क कांवरिया सेवा शिविर का संचालन कर रही है।
शिविर प्रतिदिन प्रातः 7:00 बजे सुबह से रात्रि 10:00 बजे तक संचालित रहेगा, जहाँ कांवरियों को प्राथमिक उपचार के साथ-साथ सामान्य बुखार, सर्दी-जुकाम, काँछ लगने से होने वाली जख्म, पैरों के छालों आदि के लिए प्राथमिक उपचार एवं आवश्यक दवाइयाँ निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएँगी। महिला कांवरियों की सुविधा के लिए आवश्यक स्वच्छता सामग्री (पैड) की भी समुचित व्यवस्था की गई है।
शिविर में विगत 5 वर्षों से नियुक्त कर्मी रंजीत कुमार, राजेश ,दिवाकर, रुपेश अपनी सेवाएँ समर्पित भाव से प्रदान करते हैं ।
साथ ही परिषद के सदस्य भी अपने-अपने सुविधा से समय अनुसार उपस्थित होकर सेवा कार्य में सक्रिय सहयोग देते र देंगे।
उद्घाटन के अवसर पर “बोल बम” एवं “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
शिविर प्रारंभ होते ही बड़ी संख्या में कांवरिया बंधु सेवा एवं चिकित्सा सुविधा का लाभ लेने पहुँचे। यह सेवा शिविर पूरे श्रावण मास तक संचालित रहेगा तथा अंतिम दिन रुद्राभिषेक एवं भजन संध्या के साथ इसका समापन किया जाएगा।
इस अवसर पर परिषद के अन्य सदस्य एवं पूर्व पदाधिकारी प्रशांत कुमार सिंहा, रंजीत बरनवाल, कंचन शेखर, किरण कुमारी, आशा प्रसाद ,डॉक्टर उषा सिंह, रामकिशोर प्रसाद सिंह सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में भारत विकास परिषद, देवघर शाखा की अध्यक्ष कंचन मूर्ति साह ने अनुराग गुटगुटिया वेलफेयर ट्रस्ट के अरुण गुटगुटिया जी , सभी आमंत्रित अतिथियों, परिषद के पदाधिकारियों, सदस्यों तथा सेवा कार्य में सहयोग प्रदान करने वाले सभी सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए कहा कि- मानव सेवा ही भारत विकास परिषद का सर्वोच्च ध्येय है और भविष्य में भी परिषद इसी समर्पण भाव से समाज सेवा के कार्य करती रहेगी।


