
Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के बाघमारा गांव में फांसी लगाकर एक 22 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम गुड्डू महथा है जो घोरमारा गांव का रहने वाला है। किस परिस्थिति में उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।

बताया जाता है कि मृतक की शादी 5 माह पूर्व ही हुई थी। उसकी पत्नी मायके में थी। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।

बताया जाता है कि फांसी से उतारकर उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचा गया। जहां देखने के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसकी जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को दे दी गई है।



