
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के नौलखा मंदिर के पास बुधवार कि देर रात्रि को अज्ञात युवकों ने एक युवक को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल का नाम सुजीत राउत है। जिसका इलाज सदर अस्पताल मैं किया जा रहा है।

बताया जाता है कि स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना दी। परिजन घटना स्थल पर पहुंचे और उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया।घटना के संबंध में घायल सुजीत रावत ने बताया कि वह घर से दूध लाने के लिए निकला था उसी क्रम में पहले से घात लगाकर बैठे अज्ञात युवकों ने ताबड़तोड़ चाकू चलाना शुरु कर दिया।

शरीर के कई जगह पर चाकू लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी कुंडा थाना पुलिस को मिलते ही मामले कि जांच में जुट गई है।


