
Deoghar: देवघर नगर थाना में दुष्कर्म के प्रयास को लेकर एक महिला ने मामला दर्ज कराया है। कहा है कि उसका पति घर से बाहर मजदूरी करने गया था। वह घर में छोटे बच्चे के साथ अकेली थी।

आरोप है कि उसी दिन रात के 8 से 9 बजे के आसपास मुन्ना यादव,राजेश यादव भैरव यादव साकिन सिंघवा, अजीत यादव बसमाता निवासी घर पर आ धमका और जोर-जोर से दरवाजा खटखटाया।

जब उसने दरवाजा खोला तो उपरोक्त सभी लोग उसके पति को खोजने लगे। उसने कहा कि वह काम से बाहर गए हैं। उपरांत सभी लोग गाली गलौज करते हुए उसके साथ पहले मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान उसके कपड़े फाड़ दिया और छेड़खानी करने लगा। जिससे वो बेहोश हो गई, उसके बाद वे लोग वहां से भाग खड़े हुए।
कुछ देर बाद उसके पति के दोस्त वहां खोजते हुए पहुंचा और उसे पानी छिड़ककर उसे होश में लाया। नगर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।


