
Deoghar: भारतीय जनता पार्टी देवघर जिला के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सचिन रवानी देवघर पहुंचे। नरसिंघ टाकीज स्थित देवघर नगर कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया |

इस मौके पर जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि प्रदेश द्वारा दिए गए दायित्व को जिला के सभी देवतुल्य अभिभावकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर निभाने हेतु वे तत्पर रहेंगे |

वहाँ उपस्थिति देवघर नगर अध्यक्ष चन्द्रशेखर खवाड़े नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगामी 18-20 महीनों के अंतर्गत हम सबों को तीन महत्वपूर्ण चुनावों का सामना करना है, ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्तागण अपनी अपनी स्तर से प्रदेश एवं जिला संगठन के साथ मिलकर अपना महत्वपूर्ण योगदान देने हेतु सदैव तत्पर रहेंगे |
इस अवसर पर सागर झा, रिशु राज, राजू केशरी, प्रियेश गुंजन, मनोज भार्गव, सचिन सुलतानिय, अतुल सिंह, साबिता मिश्रा, लक्ष्मी देवी, मीना झा, कबिता देवी, ललिता देवी, प्रदीप वर्मा, संतोष झा, राजू मिश्रा, आनंद झा, कुणाल तिवारी, पंकज सिंह भदोरिया, सूरज कुमार समेत अनेकों कार्यकर्ता उपस्थिति रहें |



