
दुमका: जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग धोबरना गांव के पास टैम्पो दुर्घटना में 19 वर्षीय महिला फातिमा बीबी की मौत हो गई। दुर्घटना में महिला की एक चार वर्षीय बेटी रोशनी खातून की हालत नाजुक बनी हुई है।

दुर्घटना की सूचना पर पहुँची गोपीकांदर पुलिस ने घायलों को अमड़ापाड़ा सीएचसी भेजवाया, जबकि महिला की शव और टैम्पो (जेएच 04 एस 3396) को कब्जे में लेकर थाना ले आई है। अमड़ापाड़ा सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद रोशनी को बेहतर इलाज के लिए पाकुड़ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाकी का इलाज सीएचसी में ही चल रहा है। महिला पाकुड़ जिले के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के पाडरकोला गांव की रहने वाली थी।

महिला की ससुर जाकिर अंसारी ने बताया कि तीन बच्चा और महिला-पुरुष सहित सात यात्री महेशपुर से अमड़ापाड़ा आने वाली टैम्पो पर रोलाग्राम में चढ़ा। गुमामोड़ पार करने के बाद धोबरना डाउन में टैम्पो में चालक ने नियंत्रण खो दिया और बीच सड़क पर टैम्पो पलट गई। दुर्घटना में महिला की सिर कुचल गया है। चार वर्षीय रोशनी की भी सिर पर गहरी चोट आई है।
जाकिर ने बताया कि वह बेटे की बहु को लाने के लिये ही रोलाग्राम गया हुआ था। रोलग्राम में टेम्पू से अमड़ापाड़ा आना था फिर बस से घर पाडरकोला जाते लेकिन बहु को घर नहीं ले जा पाए। वह किनारे में बैठी थी और बच्ची भी उसकी गोदी में थी। बाकी को आंशिक चोट आई हैं।
इन्हे भी पढ़ें:
- Deoghar : बंद घर का ताला तोड़ लाखों की संपत्ति पर चोरों ने किया हाथ साफ, नगर थाना में शिकायत
- Giridih : 25 लाख रुपए का इनामी नक्सली कमांडर अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से ज्यादा मामलों में था वांछित
- Deoghar Breaking: अवैध वसूली मामले में SP की बड़ी कार्रवाई, पुलिस पदाधिकारी समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित, ट्रैफिक जांच में उगाही की मिली थी शिकायत
- Deoghar : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत, परिजनों में मातम
- IWC ने शिक्षा एवं सेवा के क्षेत्र में स्थापित किए नए आयाम, डॉ. ममता किरण बनीं इनर व्हील क्लब ऑफ देवघर की अध्यक्ष


