
Deoghar: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार को देवघर पहुंची। देवघर में राहुल गांधी ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। इसी दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के सामने मंदिर में मोदी-मोदी के नारे लगाते कुछ लोग नजर आए। जिसका वीडियो गोड्डा लोकसभा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा है “मेरा गोड्डा लोकसभा सिर्फ मोदीमय है”

उन्होंने लिखा है ” मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति के खिलाफ मेरा गोड्डा लोकसभा केवल प्रधानमंत्री मय यानि मोदी मय है। यहाँ भक्त मोदी जी का सम्मान है,आपकी तरह राहुल गांधी जी वोट भक्त का बहिष्कार है अपमान नहीं।”

सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि देवघर के लोगों ने राहुल गांधी को उनका असली चेहरा दिखाया है।
उन्होंने कहा है “राहुल गांधी की इस यात्रा का यह विरोध कॉंग्रेस की मुस्लिम परस्त नीतियों का है। प्रधानमंत्री जी के विकास का समर्थन है। गोड्डा लोकसभा के विकास के लिए संथालपरगना की एक एक जनता मोदी है ।”



