
Ranchi: गोड्डा जिले के पोड़ैयाघाट से एक सनसनी खबर आई है। जहां एक शिक्षक ने स्कूल में एक के बाद एक छह राउंड फायरिंग कर दो शिक्षकों की जान ले ली।मामला उत्क्रमित उच्च विद्यालय चतरा का है। जहां स्कूल की लाइब्रेरी हॉल को बंद करके छह राउंड गोली चली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग में शिक्षक रवि रंजन ने मंगलवार को फायरिंग कर दो शिक्षकों को मौत के घाट उतार दिया। बाद में रवि रंजन ने खुद को भी गोली मार ली। मृतकों में सुजाता देवी और आदेश सिंह शामिल हैं। स्कूल की लाइब्रेरी में घटना को अंजाम दिया गया है। गोली मारने वाला रवि रंजन का अपनी पत्नी से डाइवोर्स हो गया है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि स्कूल में क्लास चल रही थी। तभी तीनों शिक्षक लाइब्रेरी रूम में प्रवेश किया और अंदर से बंद कर दिया। उसके बाद गोली चलने की आवाज आई। बाद में पुलिस बल आकर जब दरवाजा को तोड़ा तो उसमें देखा गया कि आदर्श कुमार सिंह जो यूपी चंदौली गांव के रहने वाले शिक्षक अपने कुर्सी पर मृत पड़ा हुआ था और गोली उसके सीने में लगी थी। वहीं दूसरी ओर शिक्षिका सुजाता कुमारी भी जमीन पर गिरी पड़ी थी और उसकी भी मौत हो चुकी थी। सुजाता के पति फौज में है। वहीं तीसरे रवि रंजन की कनपटी में गोली लगी थी। वह भी चिंताजनक स्थिति में गिरा हुआ था पुलिस बल ने इलाज के लिए भेज दिया।


