
Deoghar: देवघर नगर थाना में मारपीट, रंगदारी एवं छिनतई को लेकर मामला दर्ज किया गया है। यह मामला माथाबांध निवासी दुकानदार अर्जून प्रसाद साह ने दर्ज कराया है।

कहा है कि वह अपनी दुकान में बैठा था। उसी क्रम में आठ- दस की संख्या में युवक पहुंचा और एक लाख रूपये रंगदारी की मांग करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो उनलोगों के द्वारा मारपीट और तोड़फोड़ किया जाने लगा। जब उसकी पत्नी बेटी और बेटा बचाने दौड़ा तो उनके साथ भी मारपीट किया गया।

मारपीट करने वाले बदमाशों के द्वारा कहा गया कि यदि रंगदारी नहीं दिया तो गोली मारकर हत्या कर देंगें। मामला दर्ज कर नगर पुलिस छानबीन में जुट गयी है।


