Deoghar: मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया-बलथर के बीच सड़क पर गुरुवार देर शाम को दो बाइक में टक्कर हो गई थी। इस घटना में एक बाइक पर सवार थाना क्षेत्र के होरोडीह 9 वर्षीय नाती शैलेश कुमार घायल हो गया था। आनन फानन में दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद लक्ष्मण महतो को बेहतर इलाज के लिए ऑन ड्यूटी डॉक्टर के द्वारा धनबाद रेफर कर दिया गया था। धनबाद ले जाने के क्रम में रास्ते में ही लक्ष्मण की मौत हो गई। उसके बाद वापस सदर अस्पताल देर रात को लाया गया।

परिजनों ने बताया कि लक्ष्मण महतो अपनी बेटी और नाती को पहुंचाने उसके ससुराल बाइक से जा रहा था। उसी क्रम में एक बाइक सवार ने सामने से टक्कर मार दिया।
इस घटना में लक्ष्मण गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं उसका नाती शैलेश कुमार मामूली रूप से घायल हो गया। इधर जानकारी मिलते ही बैधनाथ धाम ओपी पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



