
Deoghar: देवघर नगर थाना पुलिस ने बुधवार की शाम को गिधनी रोड से एक युवक को संदिग्ध हालत में हिरासत में लिया है।

बताया जाता है कि उक्त युवक हाथ में पिस्तौल लेकर उसे हवा में लहरा रहा था। इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया।

सूत्रों के मुताबिक उसके पास से पिस्तौल भी बरामद किया गया है। हालांकि पुलिस इस बावत कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।


