
Deoghar: लोकसभा चुनाव काफी नजदीक है। ऐसे में तमाम राजनीतिक पार्टियां चुनावी तैयारियां में जुट गई है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी कमर कस ली है। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा द्वारा विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में झारखंड के गोड्डा लोकसभा स्थित देवघर में दीवार पर लेखन कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। जिसके तहत बुधवार को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने दिवार पर भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल बनाने की मुहिम शुरू की।

सांसद दुबे ने बैजनाथपुर में एसबीआई बैंक के पास दीवार पर कमल का चिन्ह बनाया और एक बार फिर से मोदी सरकार लिखा।

मौके पर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि भाजपा द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव के लिए यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता कितनी है कि इसका पता इससे लगा सकते हैं कि आज इस कार्यक्रम में इतने सारे लोग पहुंचे हुए हैं।
सांसद ने दावा किया कि इस बार लोगों का समर्थन देखकर लग रहा है कि इस बार भाजपा के झोली में 400 से अधिक सीट मिलने जा रही है।


