
(Madhupur) Deoghar: गोड्डा सांसद डॉक्टर निशिकांत दुबे ने शनिवार को मधुपुर-रांची एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सांसद निशिकांत ने कहा कि इस ट्रेन के खुलने से कोडरमा, हजारीबाग, रांची जाने के लिए लोगों को सुविधा होगी। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन व कर के बीच रेलवे द्वारा आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए डॉक्टर निशिकांत दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किसी एक जगह का विकास हुआ तो वह खुद का मधुपुर है।

देवघर जिले के मधुपुर अपने आप में एक संपूर्ण जगह है। वर्ष 1956 तक किया बंगाल का हिस्सा था। क्षेत्र, भाषा के आधार पर हुए बंटवारे में 1956 के बाद यह बिहार से अलग हो गया। यह 1932 के खतियान से अलग है। मधुपुर में बांग्ला संस्कृति की अमिट छाप और पहचान है। पूरे इलाके में मधुपुर स्टेशन के पास सबसे अधिक जमीन है दूसरे में साहिबगंज स्टेशन के पास जमीन होगी। मधुपुर की अर्थव्यवस्था रेलवे से है। रेलवे की कुछ जमीन पर सरकार ने कब्जा कर लिया जबकि कुछ झाड़- झगगड के कारण बेकार पड़े थे।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2009 में मैंने मधुपुर सहित संताल परगना के विकास का प्रयास शुरू किया। मैंने जितना सोचा उससे अधिक रेलवे के अधिकारियों ने सोचा और उसे धरातल पर उतरने का प्रयास किया। वर्तमान में 20 करोड़ की लागत से वाशिंग पिट का निर्माण कार्य चल रहा है, प्रथम फेज का निर्माण फरवरी तक चालू हो जाएगा। लंबी दूरी के लिए चलने वाली ट्रेनों का रख-रखाव वॉशिंग पिट में आसानी से होगी। रेल की दुर्घटना से राहत के लिए बड़ा क्रेन शेड का निर्माण 6 करोड़ की लागत से होगा। स्टेशन के सौंदर्यीकरण और आधुनिकीकरण के लिए 4 करोड़ की स्वीकृति मिली है जिस पर कार्य किया जा रहा है।
कहा कि जल्द ही जसीडीह से मधुपुर, गिरिडीह,कोडरमा होते हुए दिल्ली के लिए ट्रेन शुरू होगी।


