
Deoghar: देवघर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी विशाल सागर द्वारा राजकीय श्रावणी मेला, 2024 को लेकर मेला क्षेत्र में अपने कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने और दिए गए दायित्वों के निर्वाहन में लापरवाही बरतने से जुड़े मामले को संज्ञान में लेते हुए अंचलाधिकारी, मधुपर यामुन रविदास को शो-कॉज करते हुए वेतन पर रोक लगाया गया है।

ज्ञात हो कि राजकीय श्रावणी मेला, 2024 के पहले दिन व पहली सोमवारी को अपने कर्तव्यों के निर्वाहन में कोताही और लापरवाही को देखते हुए उपायुक्त के निर्देशानुसार अंचलाधिकारी, मधुपुर के वेतन पर रोक लगाते हुए इस संदर्भ में उन्होंने निर्देश देते हुए कहा गया है कि पत्र प्राप्ति के चौबीस घंटे के अंदर अपना स्पष्टीकरण समर्पित करना सुनिश्चित करें। इसके अलावा मेला क्षेत्र में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों व अधिकारियों को कड़े शब्दों में निर्देशित किया गया है कि श्रावणी मेला के दौरान दिए गए दायित्वों के निर्वाहन में लापरवाही व कोताही बरतने वालों पर कड़ी पीड़क कारवाई की जाएगी।


