
Deoghar: देवघर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले पांच लोगों से एक लाख 85 हजार रूपये की साइबर ठगी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। नगर थाना क्षेत्र के श्रीकांत रोड बेलाबगान निवासी सतीश कुमार से साइबर ठगों ने विवाह भवन बुक करने के नाम पर 98 हजार रूपये की ठगी कर ली।

बताया जाता है कि उनके मोबाइल पर अंजान नंबर से एक कॉल आया और विवाह भवन बुक करने की बात कही। उसके बाद पेंमेट के लिये रिक्यूयेस्ट भेजा। उसके बाद उसे पिन डालने को कहा गया। उसने पिन जैसे डाला उसके खाता से दो बार में 49-49 हजार रूपये की अवैध निकासी कर ली गयी।

दूसरी घटना सातर गुरूकुल कुंडा निवासी बवीता देवी के साथ घटी। उसके मोबाइल पर कलम पैकिंग का जॉब के लिये एक कॉल आया। उसके एवज में उससे विभिन्न मद में जमा कराने के लिये चार बार में 6900 रूपये का पेंमेट करा लिया।
तीसरा मामला कुंडु बंगला मधुपुर निवासी संजय कुमार वर्मा के साथ हुई। उसे क्रेडिट कार्ड में केवाईसी अपडेट करने नाम एक लिंक भेजा गया। वह झांसे में आकर उक्त लिंक में मांगे गये सभी जानकारी को अपलोड कर दिया। उसके बाद उसके खाता से तीन बार में 48 हजार 450 रूपये की अवैध रूप से निकासी कर ली गयी।
चौथा मामला कुंडा बांसडीह के रहने वाले नारायण दास के साथ हुआ। उसके नाम का उसे एक बंद लिफाफा आया। उसे जब उसने खोला तो उसमें एक स्क्रेच कार्ड निकला। उसने उक्त कार्ड को स्क्रेच किया तो उसमें लॉटरी में वाहन निकलने की बात लिखा था। उसके बगल में एक हेल्पलाइन नंबर भी लिखा था। उसने उक्त हेल्प लाइन नंबर में कॉल किया तो उसे बताया गया कि उसके नाम पर लॉटरी निकला है जिसमें गाड़ी लेना है या 15 लाख नकद लेना है। वह उसके झांसे में आ गया और कई कागजी प्रक्रिया पूरी करने के लिए उससे एक बार 9 हजार और दूसरी बार 15 हजार रूपये ऑन लाइन पेमेंट कर लिया गया। उसके बाद उसे और 2200 रूपये मांगा गया। उसके बाद उसे अहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो रहा है।
पांचवी ठगी का शिकार सारठ थाना क्षेत्र के पथरअड्डा डगरबाद निवासी दीपक कुमार मिश्रा हुआ। वह क्वीकर एप से लैपटॉप खरीद रहा था। उसने लैपटॉप को पसंद भी कर लिया। उसके बाद उसके मोबाइल पर एक कॉल आया उससे पहले 7750 रूपये पेंमेट करा लिया। उसके बाद उससे कुछ चार्ज के नाम पर और रूपये की मांग की गयी तब वह समझा कि वह साइबर ठगी का शिकार हो गया है।


