
Ranchi : सत्ता शीर्ष से जुड़े कई लोगों को ठिकानों पर बुधवार सुबह ईडी की टीम ने छापा मारा है। ईडी की टीम एक साथ 12 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू, साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव, देवघर में कटोरिया के पूर्व विधायक पप्पू यादव समेत सत्ता के कई करीबियों के ठिकानों पर ईडी की टीम ने रेड मारी है।

रातू रोड के शिवपुरी स्थित अभिषेक प्रसाद के घर बुधवार सुबह दो गाड़ियों से ईडी की टीम पहुंचकर छापेमारी कर रही है। वहीं, सीएम के प्रेस सलाहकार के घर के बाहर सुरक्षाबल भी तैनात हैं। किसी को अंदर से बाहर और बाहर से अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।
दूसरी ओर ईडी की टीम सीएम के मित्र कहे जाने वाले विनोद सिंह और आर्टिटेक रौशन के रातू रोड के पिस्का मोड स्थित आवास पहुंचकर छापेमारी कर रही है। इसके अलावा कई अन्य ठिकानों पर भी ईडी की टीम छापेमारी कर रही है।
हजारीबाग और कोलकाता में भी ईडी की रेड चल रही है।



