Deoghar: देवघार जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के उजाला चौक के पास बुधवार की देर शाम दो बाइक में सीधी भिड़ंत हो जाने से दोनों बाइक चालक की मौत हो गई। एक बाइक चालक रंग मिस्त्री 26 वर्षीय कन्हैया कुमार दास वहीं दूसरा बाइक चालक 30 वर्षीय पांडेय यादव मौत हो गई है।
वहीं दूसरी बाइक पर सवार 30 वर्षीय गोबिंद हेंब्रम रूप से घायल हो गया है। उसका इलाज सदर अस्पताल के आईसीयू वार्ड में किया जा रहा है। मृतक कन्हैया कुमार दास कुंडा थाना क्षेत्र के तपोवन बाराडीह गांव का रहने वाला है। दूसरा मृतक पांडेय यादव जामताड़ा का रहने वाला है।
उसका साथी मनोज बासुकी ने बताया कि मृतक व घायल युवक मोहनपुर थाना क्षेत्र के एक पत्थर खदान में काम करता है। शाम को एक बाइक पर सवार होकर दोनों व्यक्ति कुंडा मोड की ओर जा रहा था। विपरीत दिशा से आ रही एक बाइक चालक में धक्का मार दिया।
वही मृतक कन्हैया कुमार दास का भाई राजेश कुमार दास ने बताया कि वह रंग मिस्त्री का काम करता है। जसीडीह इलाके से रंग का काम कर शाम को अपनी बाइक पर सवार होकर गांव के ही चंदन कुमार दास के साथ घर आ रहा था। इसी दौरान उजाला चौक के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक चालक में धक्का मार दिया।
घटना की जानकारी स्थानी लोगों ने कुंडा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों व्यक्ति को इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर पहुंचा। जहां इमरजेंसी ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने कन्हैया कुमार दास व पांडेय यादव को जांचोंप्रांत मृत घोषित कर दिया। वहीं गोविंद हेंब्रम की स्थिति गंभीर देख प्राथमिक उपचार कर वार्ड में भर्ती कर लिया है।