
Deoghar: देवघर जिले के कुंडा थाना में एक नाबालिग छात्रा से छेड़खानी किये जाने को लेकर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह मामला छात्रा ने दर्ज करायी है।

कहा है कि वह हर दिन अपने पिता के साथ ट्यूशन जाती थी। उसके पिता अपने गांव चले गये थे। 15 दिसंबर को वह घर से ट्यूशन जाने के लिये निकली थी। आरोप है कि उसी दौरान विकेश कुमार सिंह उर्फ साहेब दा बोला की चलों हम तुम्हे ट्यूशन छोड़ देंगें। वह उसके साथ ट्यूशन चली गयी। लौटते समय करीब 5 बजे के आसपास वह सड़क पार कर रही थी। उसी दौरान विकेश दुबारा मिल गया और बोला की चलों तुम्हे घर छोड़ देंगें। बताया जाता है कि उसे घर न ले जाकर दुसरे के घर लेकर चला गया जहां कोई नहीं था। एकांत में ले जाकर उसके साथ विकेश छेड़खानी करने लगा। किसी तरह से वह वहां से दौड़कर भाग गयी और घर पहुंची और इसकी जानकारी परिजनों को दिया।

मामला दर्ज कर कुंडा पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है।



