
Deoghar : देवघर नगर थाना क्षेत्र के नंदन पहाड़ स्थित एक घर का ताला तोड़कर वहां से हजारों रुपये मूल्य का सोने का चेन चोरी कर लिया गया है।

इस सिलसिले में सपना आर्या ने बताया कि वह अपने पति के साथ अपने पैतृक गांव गयी थी। वहां से नंदन पहाड़ स्थित आवास में लौटने पर पाया कि वहां से खिड़की व ताला टूटा हुआ है।

अंदर से बच्चे का गले का सोने का चेन व अन्य सामान चोरी कर लिया गया है। उक्त चेन की कीमत 80 हजार बतायी जाती है। वहीं घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था।
घटना की जानकारी नगर थाना पुलिस को दे दी गई है। नगर थाना की पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।



