
Deoghar: देवघर जिले में नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। जिसपर लगाम कसने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में देवघर पुलिस ने गुप्त सूचना पर ब्राउन सुगर के साथ विभिन्न थाना इलाके से तीन को दबोचा है। जिसमें से दो को पुछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।

जेल गये आरोपियों में रिखिया थाना इलाके के तेलिया नावाडीह निवासी कुंदन कुमार और बुढई थाना क्षेत्र के आस्ता निवासी शरीफ शेख के नाम शामिल हैं। वहीं नगर थाना इलाके से एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। जिससे पुलिस पुछताछ करने में जुटी है। यह कार्रवाई देवघर जिला के नगर थाना, रिखिया थाना और बुढई थाना के द्वारा संयुक्त रूप से की गयी है।

शरीफ शेख के पास से पुलिस ने पांच ग्राम ब्राउन सुगर और एक इलेक्ट्रोनिक वजन मशीन भी जब्त किया गया है। वहीं रिखिया थाना इलाके से गिरफ्तार हुए कुंदन कुमार के पास से पांच पुड़िया ब्राउन सूगर बरामद किया गया है जिसका वजन लगभग 2.4 ग्राम बताया जाता है।
पुलिसया पुछताछ में कुंदन ने बताया है कि वह शरीफ शेख से ब्राउन सुगर खरीदकर एक पुड़िया पांच से छह सौ रूपये में बेचने का काम करता है।



