
Deoghar: देवघर के बंधा मोहल्ले में एक घर से महिला का शव बरामद किया गया है। मायकेवालों का आरोप है कि महिला के पति ने ही उसकी हत्या कर दी है।

घटना के संदर्भ में मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी प्रीति कुमारी की शादी 2016 में विकास कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही लगातार विवाद चल रहा था। कई बार महिला थाने में भी उसकी शिकायत दी गई थी। लेकिन हर बार पंचायती करके मामले को रफा दफा कर दिया जा रहा था। आज सुबह मृतका के बेटे ने अपने नाना को फोन करके बताया कि मां बेहोश पड़ी हुई है। आनन फानन में मृतका के पिता उसके घर पहुंचे और देखा कि उनकी पुत्री की मौत हो गई है।

वहीं बच्चे ने बताया कि कल देर रात उसके पिता के साथ अन्य एक व्यक्ति घर पहुंचा था। जिसके बाद प्रति कुमारी के साथ जमकर मारपीट की गई और पैर से गला दबा दिया जिसके बाद प्रीति बेसुध हो गयी।
वही घटना की सूचना मिलते ही रिखिया थाना और कुंडा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को लेकर छानबीन की जा रही है। इधर, मृतका के घर से उनके ससुराल वाले फरार हैं।



