
Deoghar News : देवघर नगर थाना क्षेत्र के तिवारी चौक के पास सरे शाम पुलिसिया जांच के नाम पर एक व्यक्ति से सोने का चेन और अंगूठी ठगी कर लिए जाने का मामला सामने आया है।

मामले को लेकर नवाडीह कालिका विहार निवासी जितेंद्र कुमार सिंह ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है। शिकायत में कहां है कि सोमवार को दिन के 2:30 के आसपास वह बाजार से घर लौट रहा था।

इस दौरान तिवारी चौक के पास एक व्यक्ति उसके बाइक को रोक लिया और बताया कि वह रांची से स्पेशल जांच के लिए यहां आया है। उसने उसे एक आईडी भी दिखाया।
उसे व्यक्ति ने पहले बाइक चेक किया उपरांत उसके हाथ से चार सोने की अंगूठी और एक गले से चेन उतरवा लिया। उपरांत एक रुमाल में बांधकर उसके डिक्की में रख दिया और बोला कि इसे घर जाकर खोलना।
जब वह घर गया और डिक्की से रुमाल निकाला तो उसमें कोई सामान नहीं था। उसने कहा है कि उसे व्यक्ति ने काफी अधिक भ्रमित कर दिया था। नगर पुलिस शिकायत लेकर जांच में जुट गई है।


